वाराणसी : दैनिक जागरण द्वारा 20 फरवरी को जागरण मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को रन क्लीनिक का आयोजन शहीद उद्यान सिगरा में सुबह 7 से 9 बजे तक किया गया। इसमें युवाओं के साथ-साथ काफी संख्या में बच्चों ने भी जोश दिखाया और क्लीनिक में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। शनिवार को सिगरा स्टेडियम में इसका आयोजन किया गया था। इस क्लीनिक में विशेषज्ञों द्वारा यह बताया गया कि मैराथन में किस तरह से दौड़ा जाये कि थकान महसूस न हो। मैराथन में भाग लेने के लिए किस तरह से तैयारी की जाये। स्टेमिना को किस तरह से बढ़ाया जाये कि दौड़ में अच्छा प्रदर्शन हो सके। दौड़ से पहले किस तरह का नाश्ता किया जाये। जिन्होंने जागरण मैराथन दौड़ के लिए पंजीकरण कराया है उन्हें सलाह नि:शुल्क दी जाती हैं।
No comments:
Post a Comment