Monday, February 7, 2011

मां तुझे सलाम..

वाराणसी : डालिम्स की पहड़िया शाखा में रविवार को रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। बच्चों ने गीत, संगीत, नृत्य व नाटक को जीवंत ढंग से पेश कर लोगों का मनमोह लिया।
अवसर था, विद्यालय के प्रथम वार्षिकोत्सव 'रेनबो' का। समारोह में बच्चों ने 'मां तुझे सलाम' नृत्य नाटिका के माध्यम से अपनी विशिष्ट प्रतिभा का परिचय दिया। तदन्तर पीकॉक व बटर फ्लाई-बटर फ्लाई डांस कर वाहवाही लूटी। 'पंजाब का तड़का' तथा 'डालिम्स का जलवा' पर बच्चों ने जहां खूब तालियां बटोरी, वहीं 'रंग दे इंडिया' में बेहतरीन प्रदर्शन कर लोगों को होली के रंग से सराबोर कर दिया। 'लेटस गो टू कॉलीवुड' से बच्चों ने दक्षिण भारत की अनुपम छटा बिखेरी। समारोह में मौजूद हर शख्स ने 'रेनबो' का लुत्फ उठाया।
इससे पूर्व डालिम्स समूह के प्रेसीडेंट प्रदीप मधोक ने समारोह का शुभारंभ करते हुए बच्चों का उत्साहव‌र्द्धन किया। ग्रुप की निदेशिका श्रीमती पूजा मधोक ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए जरूरी टिप्स दिए। संचालन गजला खान व ऋतु सिंह ने तथा आभार प्रकाश श्रीमती मोनिका सारस्वत ने किया।

No comments:

Post a Comment