Tuesday, February 1, 2011

पाकिस्तान भी बोला, टीम इंडिया जीतेगी विश्वकप


लाहौर. पाकिस्तानी आफ स्पिनर सईद अजमल का कहना है कि 19 फरवरी से भारतीय उपमहाद्वीप में शुरू होने वाले विश्वकप में टीम इंडिया खिताब की प्रबल दावेदार है। अजमल ने रविवार को यहां एक टेलीविजन चैनल पर कहा, मेरा मानना है कि भारत के अलावा आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की टीमें भी काफी मजबूत हैं और टूर्नामेंट में खिताब की दावेदार हैं।

33 वर्षीय अजमल ने उम्मीद जताई कि पाकिस्तानी टीम इस बार ग्रुप चरण से आगे बढेगी१ लेकिन उन्होंने साथ ही कहा कि ग्रुप चरण के बाद उनकी टीम के लिए नाकआउट में भारत को हरा पाना आसान नहीं होगा। अजमल ने कहा, भारत को उसकी जमीन पर हरा पाना बेहद मुश्किल काम है लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला हाई वोल्टेज मैच क्रिकेट के लिए अच्छी बात होगी।

उन्होंने कहा.हमारी टीम भारत के खिलाफ मैचों में बहुत जोश के साथ उतरती है और यदि ऐसा ही मैच विश्वकप में भी दोनों टीमों के बीच होता है तो यह खेल के लिए काफी अच्छा होगा।

No comments:

Post a Comment