Tuesday, February 1, 2011

'मजाक बन गया है विश्व कप का कार्यक्रम'

मेलबॉर्न. 19 फरवरी से भारतीय उपमहाद्वीप में खेले जाने वाले क्रिकेट विश्व कप के शुरू होने में काफी वक्त बाकी है। लेकिन वर्ल्ड कप कार्यक्रम की आलोचना शुरू हो गई। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज केविन पीटरसन ने विश्व कप को हास्यास्पद बताया है।

इंग्लैंड की टीम अक्टूबर से ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर है। इस दौरे के बाद खिलाड़ी तीन दिन ही इंग्लैंड में रहेंगे। इसके बाद वह विश्व कप में हिस्सा लेने के लिए रवाना हो जाएंगे। विश्व कप में इंग्लैंड की टीम अगर दो अप्रैल को मुम्बई में खेले जाने वाले फाइनल में पहुंचती है तो खिलाड़ी पांच महीने में केवल तीन दिन ही अपने घर पर बिता पाएंगे।

समाचार पत्र 'न्यूजीलैंड हेराल्ड' ने कहा, " विश्व कप में इंग्लैंड का कार्यक्रम हास्यास्पद है। शायद इसलिए हमारी टीम विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाती।"पीटरसन ने कहा, " विश्व कप का कार्यक्रम काफी लम्बा है। यह छह सप्ताह तक चलेगा। हमारी टीम को प्रत्येक छह दिन में मैच खेलना है।" पीटरसन ने इसे हास्यास्पद बताते हुए कहा कि विश्व कप के कार्यक्रम के बारे में हम कुछ नहीं कर सकते।

No comments:

Post a Comment