वाराणसी : आर्य महिला पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की छात्राएं रविवार को विशाल भारत संस्थान गई। उन्होंने वहां चिल्ड्रेंस पार्लियामेंट के बाल संसदीय प्रणाली को देखा। छात्राओं ने सोशल वर्क के गुर जहां सीखे वहीं भू्रण हत्या रोकने, बहुओं पर अत्याचार रोकने की शपथ भी लीं। इस अवसर पर 'सामाजिक कार्य में महिलाओं की भूमिका' विषयक संगोष्ठी भी हुई। इसमें डॉ. राजीव श्रीवास्तव, अर्चना भारतवंशी ने विचार व्यक्त किया। संचालन पूजा भारतवंशी व धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मंजू वनिक ने किया।
No comments:
Post a Comment