Thursday, February 3, 2011

नसीब खोल दे बृहस्पति पूजा में ऐसा चढावा

हिन्दू धर्म में जब भी ज्ञान, विद्या, भाग्य और बुद्धि बल की कामना की जाती है, तो देवगुरु बृहस्पति का ध्यान और स्मरण श्रेष्ठ माना जाता है। व्यावहारिक जीवन में भी खासतौर पर मनोबल या मन की शक्ति के लिए ज्ञान और विद्या बहुत जरूरी है।

गुरु बृहस्पति पूजा से विद्या, ज्ञान प्राप्ति के साथ बदकिस्मती भी दूर हो जाती है। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बृहस्पति पूजा से योग्य जीवनसाथी मिलता है।

इन सभी सुखों और इच्छाओं को पाने लिए ही गुरुवार के दिन बृहस्पति पूजा को विशेष फलदायी माना जाता है। जिसमें गुरु की विशेष पूजा सामग्रियों से पूजा और दान का खास महत्व है।

जानते हैं शास्त्रों में गुरुवार के दिन गुरु बृहस्पति की प्रसन्नता के लिए कैसी पूजा सामग्रियों का चढ़ावा और दान बहुत ही शुभ होता है? -



- पीले वस्त्र

- हल्दी

- पीले फूल

- सोना

- चने की दाल

- पीले रंग के पकवान






No comments:

Post a Comment