नई दिल्ली। भारतीय उपमहाद्वीप में 19 फरवरी से दो अप्रैल तक आयोजित होने वाले क्रिकेट विश्वकप के फाइनल में अगर भारतीय क्रिकेट टीम जगह बनाने में कामयाब हो जाती है, तो टीवी चैनल पर ऎडवरटाइजिंग रेट बढा दिए जाएंगे।
विश्वकप में यदि भारतीय टीम अच्छा खेली तो इस टूर्नामेंट के टीवी प्रसारण की आधिकारिक प्रसारक ईएसपीएन-स्टार स्पोट्र्स की चांदी हो जाएगी। ईएसपीएन साफ्टवेयर इंडिया के कार्यकारी उपाध्यक्ष (विज्ञापन बिक्री) संजय कैलाश ने कहा, हम उम्मीद कर रहे है कि भारतीय टीम अच्छा खेलेगी और नॉकआउट दौर तक पहुंचेगी। यदि ऎसा होता है तो मौजूदा दरें पांच से छह गुना बढ जाएगी।
सूत्रों के अनुसार, ईएसपीएन विज्ञापनों के लिए प्रति 10 सैकेंड के लिए 3.5 से 4 लाख रूपए तक मांग रहा है। यदि भारत उम्मीदों पर खरा उतरता है और क्वार्टरफाइनल या उससे आगे के दौर तक पहुंचने में सफल होता है तो विज्ञापनों की दर मौजूदा से छह गुना बढकर 24 लाख रूपए प्रति दस सैकेंड हो जाएगी।

No comments:
Post a Comment