Tuesday, February 8, 2011

सुरक्षा अधिकारी ने मायावती के जूते साफ किए!

08 फरवरी 2011
सीएनएन-आईबीएन

नई दिल्ली।
एक सुरक्षा अधिकारी को औरिया में उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती के जूते साफ करते हुए देखा गया है। यह घटना सोमवार की है जब मायावती औरिया जिले के एक गांव के दौरे पर गई हुई थी।उत्तरप्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती के पर्सनल सेक्यूरिटी ऑफीसर पीएसओ ने औरेया में कल दी गई जिम्मेदारी से आगे बढ़ते हुए मायावती के जूते साफ कर चौंकाने वाला काम किया है। यह घटना उस वक्त की है जब अपने दौरे के समय मुख्यमंत्री मायावती औरेया जिले में एक धूल भरे क्षेत्र से गुजर रही थी।
मायावती रवाना होने से पहले अधिकारियों से वार्तालाप कर रही थी, ठीक उसी समय कुछ देर के लिए पीएसओ ने अपने रूमाल से मुख्यमंत्री मायावती के जूते साफ करने में लग गए। मायावती के शाही अंदाज के बारे में यूं तो कई खबरें आती रही हैं लेकिन इस तरह की राजशाही जिसमें एक अधिकारी अपनी दी गई जिम्मेदारी से कहीं आगे बढ़कर मुख्यमंत्री के जूते साफ करने लगे, देखने में अजीब और नियमों के हिसाब से सही नहीं लगता .दरअसल यह घटना रविवार की है। मायावती अंबेडकर गांव के दौरे के लिए औरेया पहुंची थीं। विडियो फुटेज के अनुसार माया जैसे ही अपने हेलीकॉप्टर से नीचे उतरीं, उन्हें अपने पीएसओ पद्म सिंह से बात करते देखा गया। साथ ही वह अपने जूतों की ओर इशारा कर रही थीं।

फुटेज में डीएसपी रैंक के पुलिस अफसर सिंह को अपने रूमाल से माया के जूते साफ करते भी देखा गया। जिस समय सिंह माया के जूतों की धूल साफ कर रहे थे उस वक्त मायावती उनके स्वागत के लिए आए जिला अधिकारियों से बात करने में मशगूल थीं। माया ने इसके लिए अधिकारी को मना भी नहीं किया और आराम से जूते साफ करवाए। इसके बाद वह दौरे के लिए निकल पड़ीं। उल्लेखनीय है कि पद्म सिंह पिछले कई सालों से मायावती के सिक्योरिटी ऑफीसर हैं।

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने घटना को शर्मनाक बताया है। दोनों ही पार्टियों ने मुख्यमंत्री से माफी मांगने को कहा है। साथ ही जूते साफ करने वाले अफसर के खिलाफ कड़े कदम उठाए जाने की मांग की गई है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने आज कहा कि महिलाएं उनके राज में सुरक्षित हैं और विपक्ष खासकर समाजवादी पार्टी (सपा) रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया जैसे अपराधियों का पक्ष लेती है और उन्हें समर्थन देती है।

उत्तर प्रदेश में महिलाओं पर बढ़े अपराध, मायावती परेशान


विधानमंडल के बजट सत्र में राज्यपाल बी. एल. जोशी के दोनों सदनों को संबोधित करने के दौरान हुए हंगामे के बाद सुश्री मायावती ने संवाददाताओं से कहा कि महिलाएं उनके शासनकाल में पूरी तरह सुरक्षित हैं और आधिकारिक आंकड़े यह दिखाते हैं कि राज्य में अपराध का ग्राफ नीचे हुआ है।

उन्होंने राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष के हंगामे की निंदा की और कहा कि पूरे विपक्ष का विश्वास लोकतंत्र में नहीं है। सुश्री मायावती ने ब्लाक प्रमुख चुनाव में प्रत्याशी के साथ मारपीट करने और अपहरण के प्रयास में गिरफ्तार निर्दलीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह का समर्थन करने पर सपा की भी निंदा की और कहा कि अपराधियों को संरक्षण देने वाले मुलायम सिंह यादव को मतदाताओं ने 2007 में चुनाव में नकार दिया था। अब आने वाले चुनाव में भी सपा का यही हश्र होने वाला है।

“मायावती सिर्फ टी.वी. देखती हैं और नोट गिनती हैं!”



मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की जनता रघुराज प्रताप सिंह की आपराधिक गतिविधियों से अवगत है। उन्होंने दावा किया कि उनके राज में सब कुछ अच्छा चल रहा है और विकास का काम तेज है। अपराधी जेल में डाले जा रहे हैं । महिलाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं, जबकि यादव की सरकार के कार्यकाल में इलाहाबाद में करेली के एक मदरसे में महिलाओं के साथ बलात्कार हुआ था।


No comments:

Post a Comment