नई दिल्ली. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को लगता है कि उनकी सारी मुसीबतों के लिए उनके राजनीतिक विरोधी जिम्मेदार हैं। येदियुरप्पा ने एक बयान में कहा है कि विपक्ष ने उनपर काला जादू कर दिया है। काले जादू के बुरे असर से बचने के लिए मुख्यमंत्री अजीब-ओ-गरीब उपाय कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री के करीबी सूत्रों की मानें तो बुरी बलाओं और बददुआओं से बचने के लिए येदियुरप्पा सोमवार से फर्श पर बिना कोई कपड़ा पहने सो रहे हैं। यह सिलसिला तीन दिनों तक चलेगा।
मुख्यमंत्री का तंत्र-मंत्र पर इतना भरोसा है कि वे इसी उपाय तक सीमित नहीं रहेंगे। सूत्रों के मुताबिक अगले हफ्ते बिना कोई कपड़ा पहने नदी में सूर्य नमस्कार करेंगे।
गौरतलब है कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री इन दिनों मुश्किल में हैं। भ्रष्टाचार के कई मामलों में आरोपी येदियुरप्पा के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए राज्यपाल हंसराज भारद्वाज ने अनुमति दे चुके हैं। ऐसे में येदियुरप्पा की कुर्सी पर खतरा मंडरा रहा है।
येदियुरप्पा ने सोमवार को कहा था कि उनके राजनीतिक दुश्मन उन्हें खत्म करने के लिए जादू-टोना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, मैं डर गया हूं। वे काला जादू करके मुझे मारने की साजिश रच रहे हैं। मैं आसानी से चल फिर नहीं सकता। हालत ऐसी हो गई है कि कई बार मुझे शंका होती है, मैं विधानसभा से घर पहुंच पाऊंगा या नहीं।
मुख्यमंत्री के पारिवारिक पुजारी भानुप्रकाश शर्मा के मुताबिक उन्हें कुछ पूजा-पाठ करने के लिए कहा गया है कि ताकि किसी बुरी छाया को दूर भगाया जा सके। शर्मा ने कहा, 'मैंने मैसूर के चामुंडेश्वरी मंदिर में सहस्र चंडिका यज्ञ करने और लक्ष मोदका गणपति होमा (इसमें गणेश जी को एक लाख मोदक चढ़ाए जाते हैं) की सलाह मुख्यमंत्री को दी है।'
आपका मत
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा का मानना है कि विपक्ष ने उन पर काला जादू कर दिया है। किसी भी प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा इतना घोर अंधविश्वास किया जाना क्या उचित है? कर्नाटक विकास की दौड़ में काफी आगे है लेकिन मुख्यमंत्री खुद तंत्र-मंत्र, अनुष्ठान करवा रहे हैं। क्या यह प्रदेश की छवि के लिए ठीक है? इन सभी मुद्दों पर आप भी दे सकते हैं अपनी राय।
विज्ञापन
No comments:
Post a Comment