Tuesday, February 8, 2011

कसाब को मृत्यु दंड की पुष्टि का अंतिम फैसला 21 को

बम्बई उच्च न्यायालय मुम्बई आतंकी हमलों में भूमिका के लिए पाकिस्तानी आतंकवादी अजमल कसाब को मृत्यु दंड की पुष्टि का अंतिम फैसला इस महीने की 21 तारीख को सुनाएगा। न्यायालय उसी दिन इस मामले के सह अभियुक्त फहीम अंसारी और सबाउद्दीन अहमद को आरोप मुक्त किये जाने के फैसले के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार की ओर से दायर अपील पर भी निर्णय देगा। उसी दिन न्यायालय को मृत्यु दंड के खिलाफ कसाब की अपील पर भी फैसला देना है।

No comments:

Post a Comment