Sunday, February 13, 2011

फतेह अली खान को मुक्त किया जाएः पाकिस्तान

पाकिस्तान ने मशहूर पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान को मुक्त करने के लिए भारत सरकार से अपील की है। राहत फतेह अली खान को रविवार को गैरकानूनी तरीके से अघोषित विदेशी मुद्रा ले जाने के आरोप में राजस्व खुफिया अधिकारियों द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया था।
पाकिस्तान के विदेश सचिव सलमान बशीर ने पाकिस्तान में भारतीय राजदूत शरत सबरवाल को तलब किया और मामले को लेकर बातचीत की। उन्होंने भारतीय राजदूत से अपील की कि कोई भी भारतीय अधिकारी खान के साथ दुर्व्यवहार न करे। उनको रविवार रात को तब पकड़ लिया गया जब उन्हें करीब 1 लाख डॉलर से अधिक की राशि गैरकानूनी तरीके से ले जाते हुए राजस्व अधिकारियों ने पकड़ लिया।
सूत्रों के मुताबिक, खान से पूछताछ की जा रही है और उनके साथ कितना धन था, इसका पता लगाया जा रहा है। प्रख्यात पाकिस्तानी गायक उस्ताद नुसरत फतेह अली खान के 37 वर्षीय भतीजे राहत फतह अली खान इससे पहले भी विवाद में पड़ चुके हैं जब गुड़गांव में एक कांसर्ट के आयोजकों ने बीते साल जुलाई में उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन पर शो में न आने का आरोप लगाया गया था।
 

No comments:

Post a Comment