मुझे अप्रैल, 2010 में मेरी कंपनी द्वारा परफॉर्मेंस बोनस दिया गया। मैं यह जानना चाहता हूं कि क्या मेरी कंपनी ने पहले ही इस रकम पर टीडीएस काट लिया है या मुझे इस साल की कर गणना में इसे दिखाना होगा। संक्षिप्त में, मेरा आपसे सवाल है कि क्या बोनस टीडीएस काटकर दिया जाता है या नहीं? -अभिनव पालीवाल, नई दिल्ली
—आयकर अधिनियम के अनुसार, परफॉर्मेंस बोनस आयकर के दायरे में आता है। जिस वर्ष में बोनस मिलता है, वह उस वर्ष की कुल आय में शामिल होगा। अगर बोनस एरियर्स में प्राप्त होता है तो आयकर अधिनियम की धारा ८९ के अंतर्गत आयकर में छूट के लिए क्लेम किया जा सकता है। आपके मामले में आपको परफॉर्मेंस बोनस अप्रैल, २०१० में मिला, तो यह आपकी वर्ष २०१०-११ की सकल आय में जोड़ लिया जाएगा और इसी के आधार पर आयकर गणना की जाएगी। इस बारे में पूरी विस्तृत गणना आपकी कंपनी से मिले फॉर्म-१६ में दी जाएगी।
मैं रियल एस्टेट में निवेश करना चाहता हूं। मेरा अपना एक मकान है। मैं सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी में काम करता हूं। कृपया मुझे बताएं कि क्या यह निवेश का सही समय है?
-राजेश कुमार, चंडीगढ़
-रियल एस्टेट के निवेश में तरलता की कमी होती है। आपके जीवन में कोई भी निवेश आपके आर्थिक लक्ष्यों के अनुसार होना चाहिए न कि महज शौकिया। लक्ष्य तय कर उनकी प्राप्ति हेतु निवेश में लग जाइए और शेष सरप्लस का निवेश आप विभिन्न परिसंपत्ति वर्गों में करें।

No comments:
Post a Comment