Tuesday, February 1, 2011

भारत में लांच हो गई दुनिया की सबसे महंगी कार

भारत में रफ्तार को दीवानों के लिए खुशखबरी है। दुनिया की सबसे महंगी और साथ ही सबसे तेज रफ्तार कार बुगाती वेरॉन आज भारत में लांच हो गई। लंबे समय से भारत में बुगाती के दीवाने इसके लांच होने का इंतजार कर रहे थे।

कंपनी ने भारत में बुगाती वेरॉन का 16.4 ग्रैंड स्पोर्ट मॉडल लांच किया है।  इसकी कीमत है 16 करोड़ रुपए। फ्रांस की इस शानदार कार के कद्रदानों की भारत में कोई कमी नहीं है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लांच से पहले ही देश में इसकी बुकिंग को लेकर पूछताछ शुरू हो गई थी। हालांकि इस कार की बुकिंग के बाद डिलीवरी के लिए लोगों को 6 से 8 महीनों तक का इंतजार करना पड़ेगा।

बुगाती वेरॉन को दुनिया की सबसे तेज कार माना जाता है और इसने हाल ही में 430 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार का रिकॉर्ड बनाया है। यह कार महज तीन सेकेंड में 100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ लेती है। इस कार का इंजन आठ लीटर का है और इसमें सात गियर होते हैं। खास बात ये है कि इसके गियर ऑटोमेटिक हैं और ऐसे हैं कि एक सेकेंड के 150 वें हिस्से में बदल जाते हैं। इसके लिए खास टायरों की जरूरत होती है। इन टायरों को खोलने के लिए कार को प्लांट में ले जाना पड़ता है।

No comments:

Post a Comment