संगीतकार साजिद-वाजिद ने फिल्म 'दबंग' के बेहतरीन संगीत के लिए पुरस्कारों का श्रेय सलमान को दिया है.
सलमान खान अभिनित फिल्म दबंग के संगीत निर्देशक साजिद-वाजिद ने स्टार स्क्रीन पुरस्कार के दौरान सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक का पुरस्कार हासिल किया.
इसके अलावा वे अप्सरा अवार्ड्स, जी सिने अवार्डस और फिल्म फेयर अवार्डस में भी पुरस्कार हासिल कर चुके हैं.
साजिद ने कहा, "यदि हम कड़ी मेहनत करते हैं तो ईश्वर भी उस पर गौर करता है. मैं अपनी सफलता का 100 फीसदी श्रेय सलमान को देना चाहता हूं. सलमान हमारे लिए संरक्षक की तरह हैं."
वाजिद ने कहा, "हमारी सफलता का 100 फीसदी श्रेय सलमान को ही जाता है.वह हमारे साथ तब भी खड़े थे जब लोग हम पर विश्वास नहीं करते थे. वह हमारे संगीत को पसंद करते हैं. इसलिए आज हम जो कुछ भी हैं उसमें सलमान का बहुत बड़ा रोल है."
उल्लेखनीय है कि साजिद-वाजिद ने बॉलीवुड में वर्ष 1998 में अभिनेता-निर्देशक-निर्माता सोहेल खान की फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' से अपना करियर शुरू किया था. तब से लेकर अभी तक सलमान की अधिकांश फिल्मों में उन्होंने ही संगीत दिया है.

No comments:
Post a Comment