Wednesday, February 9, 2011

एक तरफा प्रेम में डूबे जवान ने महिला खिलाडी को गोली मारी एक तरफा प्रेम में डूबे जवान ने महिला खिलाडी को गोली मारी

पटना। एक तरफा प्रेम में डूबे सीआरपीएफ जवान ने कबड्डी की राष्ट्रीय स्तर की महिला खिलाडी मनीषा देवी (23) को सिर से पांव तक गोलियों से भून डाला जिसके बाद नशे में धुत सीआरपीएफ के जवान जसवंत सिंह ने खुद को गोली मारकर बुरी तरह घायल कर लिया। मनीषा को गोली लगने के बाद निजी नर्सिग होम में भर्ती कराया जहां उसने दम तोड दिया। वहीं जसवंत की हालत गंभीर बनी हुई है। कश्मीर की रहने वाली मनीषा की स्पोट्र्स कोटे से रेलवे में नौकरी लगी थी। ढाई साल से वह दानापुर डीआरएम ऑफिस में काम कर रही थी।
गुरूवार को मनीषा को राष्ट्रीय खेल में कबड्डी स्पर्धा में बिहार का प्रतिनिधित्व करने रांची जाना था। मोइनुल हक स्टेडियम में प्रैक्टिस करने के बाद देर शाम साढे छह बजे मनीषा अपने कुछ दोस्तों मीनू व अन्य के साथ रेलवे क्वार्टर की ओर पैदल ही जा रही थी। इस दौरान स्टेडियम स्थित कैम्प में रहने वाला सीआरपीएफ 131 बटालियन का जवान जसवंत भी उसके पीछे लग गया। दोस्तों से अलग होते ही ओवरब्रिज के पास अचानक मनीषा व मीनू को जवान ने रोका। फिर मोबाइल का नंबर मांगने लगा। मनीषा ने नंबर देने से मना कर दिया। इसके बाद गुस्से में जवान ने मनीषा पर निशाना साधते हुए एके 47 से अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस घटना के बाद जवान ने खुद को भी गोली मार ली।
पुलिस ने बाद में जसवंत को गिरफ्तार कर लिया। उसके रायफल और कारसतू भी बरामद कर ली। जवान का पुलिस की देखरेख में इलाज चल रहा है। जवान के कंघे में दो गोलियां लगी है जिससे वह घायल हो गया।            

No comments:

Post a Comment