Wednesday, February 9, 2011

देर से सोना और जल्दी उठना सुलगते बम की तरह

लंदन। रात को देर से सोना और सुबह जल्दी उठना आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि देर से सोने और जल्दी उठने पर दिल का दौरा पड सकता है।
ब्रिटेन के वारविक मेडिकल स्कूल के शोधकर्ताओं के अनुसार जो लोग 6 घंटे से भी कम की नींद सोते हैं, उन्हें दल का दौरा पडने की संभावना अधिक रहती है। शोधकर्ताओं का कहना है रात को देर से सोना और सुबह जल्दी उठना हमारी सेहत के लिए एक सुलगते बम की तरह है।

No comments:

Post a Comment