मुंबई। दिल्ली में विदेशी मुद्रा के साथ पाकिस्तान के जाने-माने गायक राहत फतेह अली खान की गिरफ्तारी के बाद राजस्व सतर्कता निदेशालय (डीआरआई) ने सोमवार को मुंबई के कई स्थानों पर छापे मारे हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक छापेमारी की यह कार्रवाई राहत अली से हवाला रैकेट का पता लगने के बाद की गई है। राजस्व सतर्कता विभाग की पूछताछ में ब़डे हवाला रैकेट का मामला सामने आया बताया जाता है। डीआरआई अधिकारी उनसे दूसरे दिन भी पूछताछ कर रहे हैं।
गौरतलब है कि रविवार को पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान और उनके ग्रुप को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जांच के दौरान सीमा से अधिक अमरीकी मुद्रा डॉलर पाए जाने के बाद हिरासत में लिया गया था। दिल्ली से दुबई के रास्ते लाहौर जा रहे राहत अली के पास एक लाख 24 हजार डॉलर मिले थे। हिरासत में लेकर जब अधिकारियों ने उनसे मुद्रा के बारे में पूछा तो वह सही जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया था। डीआरआई उनसे पूछताछ कर रही है। उन्हें सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

No comments:
Post a Comment