नई दिल्ली। 19 फरवरी से 2 अप्रैल तक चलने वाले क्रिकेट विश्वकप के लिए पिछले विश्वकप की तुलना में लगभग दोगुनी पुरस्कार राशि रखी गई है। 1983 में कपिल देव की अगुवाई में भारतीय टीम जब विश्व चैंपियन बनी थी तब उसे केवल 20 हजार पौंड की इनामी राशि मिली थी, लेकिन यदि 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की टीम विश्वकप विजेता बनती है तो उसे इससे लगभग 90 गुना अधिक पुरस्कार राशि मिलेगी।
No comments:
Post a Comment