Sunday, February 6, 2011

'कश्मीर पर एटमी जंग से भी पीछे नहीं हटेंगे'

  लाहौर. मुंबई में आतंकी हमले के मास्टरमाइंड और जमात उद दावा के प्रमुख हाफिज मुहम्मद सईद का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि उसने भारत को जंग के लिए तैयार रहने की चेतावनी दे डाली है। सईद ने कहा कि जंग के लिए उसकी तैयारी पूरी है। एक रैली में सईद ने कहा, ‘मैं मनमोहन सिंह को एक संदेश देना चाहता हूं। कश्मीर छोड़ दें या युद्ध झेलने को तैयार रहें।’

मुंबई में आतंकी हमले के मास्टरमाइंड और जमात उद दावा के प्रमुख हाफिज मुहम्मद सईद का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि उसने भारत को युद्ध के लिए तैयार रहने की चेतावनी दे डाली है। यह चेतावनी उसने पाकिस्तान में कश्मीर एकता दिवस के मौके पर दी। उसने कहा कि इसके लिए उसकी तैयारी पूरी है।

लाहौर के मुख्य मार्ग द मॉल पर करीब 20 हजार समर्थकों की रैली में सईद ने शनिवार को कहा, ‘मैं मनमोहन सिंह को एक संदेश देना चाहता हूं। कश्मीर छोड़ दें या युद्ध झेलने को तैयार रहें।’ उसने इसे ही कश्मीर समस्या का हल बताया। सईद के दुस्साहस भरे शब्दों के साथ ही उसके समर्थकों ने नारे लगाए, ’कश्मीर हमारा है’, ‘कश्मीर की आजादी तक जंग रहेगी, जंग रहेगी।’ आतंकी सरगना ने कहा, ‘अगर कश्मीर को आजादी नहीं मिली तो हम पूरे कश्मीर पर कब्जा कर लेंगे, हम गजवा-ए-हिंद (भारत से युद्ध) शुरू कर देंगे, इसके लिए हमारी पूरी तैयारी है।’

No comments:

Post a Comment