Wednesday, February 2, 2011

बचाओ !बचाओ ! ये मेरा रेप कर देगा

थ्रिशूर ट्रेन की महिला बोगी में घुसे दुराचारी से लाज बचाने को वह युवती तेज दौड़ती ट्रेन से कूद गई। रेलवे पुलिस ने उसे पटरियों के किनारे से गंभीर हालत में उठाकर अस्पताल में भर्ती करवाया जहां वह जीवन-मृत्यु के बीच झूल रही है।

पुलिस ने बताया कि 23 साल की यह युवती उसे वलाथोल और शोरनुर रेलवे स्टेशनों के बीच पटरियों के किनारे मंगलवार रात साढ़े 9 बजे खून से लथपथ मिली थी। पुलिस के अनुसार एर्नाकुलम शोनूर पैसेंजर ट्रेन की महिला बोगी में एक पुरुष घुस आया था। उस समय बोगी में यह युवती अकेली थी। मौके का फायदा उठाते हुए उस पुरुष ने इसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती लाज बचाने को चलती ट्रेन से कूद गई।

यह युवती कोच्चि में एक निजी कंपनी में काम करती है। उसके भाई ने बताया कि युवती की शादी तय हो रही थी इस सिलसिले में वह घर आ रही थी। उसे आईसीयू में भर्ती करवाया गया है जहां उसकी हालत गंभीर है।

कोई गार्ड नहीं था :

ट्रेन की महिला बोगी में देर रात कोई गार्ड नहीं था। इसलिए यह हादसा हुआ। इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

No comments:

Post a Comment