Tuesday, February 1, 2011

इस मोबाइल में रखिए अनलिमिटेड फोन नंबर


चीनी की बड़ी टेलीकॉम कंपनी हुआवेई भारत में अपना नया स्मार्टफोन उतारने की तैयारी मैं है। उसका दावा है कि यह फोन चीन में बने फोन के बारे में लोगों की धारणा बदल देगा।

कंपनी का यह फोन है आयडिओस एक्स5 और यह एंड्रॉयड 2.2 फोन है। इस टचस्क्रीन फोन की खासियत इसकी ऑडियो क्वालिटी है क्योंकि इसमें डोल्बी मोबाइल साउंड समाहित है। इसमें 5 मेगापिक्सल कैमरा है और यह 800 एमएचजेड प्रोसेसर है।

कंपनी ने इसे खूबसूरत बनाने के लिए इसे बेहद पतला बनाया है। इसकी खासियत यह भी है कि इसमें जितने कॉन्टैक्ट्स चाहें रख सकते हैं। इसी तरह कॉल रिकॉर्ड रखने के लिए बी इसमें अनलिमिटेड जगह है। भारत में इसकी कीमत संभवतः 16 हजार रुपए होगी।






No comments:

Post a Comment