नाशिक. एशिया की सबसे बड़ी प्याज निर्यात करने वाली नासिक की लासलगांव कृषि ऊपज मंडी में मंगलवार को प्याज के दामों में भारी गिरावट आई। लासलगांव मंडी में केवल चार रुपए किलो दाम से प्याज की बिक्री हुई है।
जिले की सभी कृषि ऊपज मंडियों में प्याज के दामों में भारी गिरावट आने से किसानों की परेशानी फिर बढ़ गई है। प्याज पर निर्यात रोक हटाने के मुद्दे पर नाफेड के उपाध्यक्ष चांगदेव होलकर को पूछने पर श्री होलकर ने मंगलवार को भास्कर को बताया कि एक मार्च को प्याज पर की निर्यात रोक हटने के आसार हैं।
नासिक जिले को लासलगांव, पिपलगांव, बसवंत, उमराणो, चांदवड, दिंडोरी, नांदगांव के साथ- सभी कृषि ऊपज मंडियों में प्याज की आवक बढ़ने से प्याज के दाम अब घट आ गए हैं। तीन माह पहले बेमौसम बारिश के कारण प्याज की फसल का भारी नुकसान हुआ था। प्याज की फसल का नुकसान हुआ था। प्याज की फसल नष्ट होने से प्याज के दाम आसमान छू लिया था।
प्याज की लासलगांव मंडी के बाद केंद्र सरकार ने प्याज की निर्यात पर रोक लगाई थी। नासिक की लासलगांव मंडी में दिसंबर माह में प्याज 6325 रुपए प्रति क्ंिवटल दामों से बिका था, जबकि मंगलवार को लासलगांव मंडी में प्याज केवल 400 रुपए दामों से बिका है। सोमवार को इसी मंडी में प्याज 1200 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से बिका था।
इसी बीच किसानों ने आरोप लगाया कि केंद्र द्वारा प्याज की निर्यात पर रोक लगाने के कारण प्याज के दामों में गिरवाट आ रही है, जबकि व्यापारियों का कहना है कि मंडियों में प्याज की आवक बढ़ने से दामों में गिरावट आ रही है।
No comments:
Post a Comment