सोमवार को वैलेन्टाइन्स डे है. इस दिन दुनिया भर के प्रेमी युगल एक- दूसरे के लिए प्यार का इज़हार करते हैं.
14 फरवरी को ‘वैलेंटाइंस डे’ मनाने का चलन सदियों पुराना है.‘वैलेंटाइंस डे’ मनाने की शुरुआत रोमन सभ्यता में हुई.इस दिन रोमन देवी-देवताओं की रानी जूनो के सम्मान में सभी छुट्टी मनाते थ, जिन्हें स्त्री और शादी की देवी माना जाता था.
इस दिन के बाद से रोमन लोग लुपरसेलिया त्योहार मनाना शुरू कर देते हैं.इस त्योहार की शुरुआत में लड़कियां अपना नाम एक पर्ची पर लिखकर एक जार में रख देती थीं फिर लड़के उस जार में से अपने लिए एक पर्ची उठाते थे.उस पर्ची पर जिस लड़की का नाम होता, लड़के उसके साथ लुपरसेलिया त्योहार मनाते थे अधिकांश इस बीच दोनों के बीच प्यार हो जाता था.
दुनिया मना रही है ‘प्यार का पर्व’
अपने प्यार को चुनने की यह परम्परा एक रोमन सम्राट क्लाउडियस को पसंद नहीं आई और उसने इस पर रोक लगा दी.
उन दिनों रोम में एक संत थे जिनका नाम था वैलेंटाइन और वो प्यार में डूबे उन लड़के-लड़कियों की चुपचाप शादी करवाते रहे.लेकिन जब सम्राट को यह पता चला तो संत वैलेंटाइन को जेल में डाल दिया और बाद में उन्हें मृत्युदंड दे दिया गया.उन्हीं की याद में यह प्यार का यह दिन मनाया जाता है।
प्राकृतिक जगहों पर रहेगी भीड़
शहर के अंदर कई स्थान ऐसे हैं जो वैलेंटाइंस पर भरे-भरे दिखते हैं.शहर के बीचों-बीच तालाब की सैर करना युगल पसंद करते हैं.आमतौर पर यहां शाम को भीड़ होती है.इसके लिए ऊर्जा पार्क और नरैया तालाब में जाना युवा पसंद करेंगे.
वैलेंटाइन डे पर फूल सबसे बेहतरीन तोहफा हैं.फूल की बिक्री वैलेंटाइन के एक दिन पहले से होने लगी है.अधिक मांग की वजह से गुलाब के फूल के दामों में कुछ तेजी भी आई है.शनिवार को दस रूपए में बिकने वाला गुलाब का एक फूल रविवार को 15 से 20 रूपए मे बिक रहा था.
फूलों से जुड़े कारोबारियों के मुताबिक यदि बिक्री बढ़ती है तो इसकी कीमत 20 रु. से ऊपर हो सकती है.आमतौर पर 100 रु में बनने वाला बुके 150 रूपये का बिकना शुरू हो गया है.
वैलेंटाइंस डे से संडे गुलजार
वैलेंटाइंस डे पर अशांति की आशंका से बहुत से कपल्स ने रविवार को ही वैलेंटाइन डे मना लिया.शहर के रेस्टोरेंट, मॉल्स और मल्टीप्लेक्स में ऐसे लोगांे की बड़ी संख्या दिखी जो वैलेंटाइन डे को एक दिन पहले मना लेने के मूड से यहां आए।
आईनॉक्स सिनेमा के यूनिट मैनेजर रोहित घोष, पीवीआर के यूनिट मैनेजर सौरभ प्रशांत, ग्लिट्ज सिनेमा के यूनिट मैनेजर मुरली किशन और सिनेमैक्स के यूनिट हेड मनीष कुमार के मुताबिक संडे को अपेक्षा से ज्यादा उमड़ी भीड़ इस बात का इशारा कर रही थी कि बहुत जोड़ों ने रविवार को ही वैलेंटाइन डे मना लिया है.
वैलेंटाइंस डे की मजेदार बातें
-1700 ई. में वेलेंटाइन डे के दिन अंग्रेज अविवाहित युवतियां कागज के टुकड़ों पर कुंवारे लड़कों का नाम लिखती थीं और फिर उसे कीचड़ में लपेट कर बाल्टी में रखे पानी में डालती थी या पानी में बहा देती थीं.जो नाम सबसे पहले पानी में तैरकर ऊपर आ जाता था, वही उस युवती का सच्चा प्रेमी माना जाता था.-कई देशों में ऐसी मान्यता थी कि अगर वेलेंटाइन डे पर कोई युवती रॉबिन पक्षी को उड़ते देख ले तो उसकी शादी किसी नाविक से होती है.अगर उसे गोल्डफिंच उड़ती दिखती है तो उसकी शादी अमीर व्यक्ति से होती है और गौरेया दिखे तो गरीब व्यक्ति से शादी होती है.
-एक अनोखा रिवाज और भी रहा है, जिसमें युवतियां वेलेंटाइन डे से एक दिन पहले रात में अपने तकिये के चारों कोनों व बीच में तेजपत्ता पिन से टांक कर सोती थीं.उनका विश्वास था कि ऐसा करने से उन्हें अपने भावी पति के दर्शन सपने में हो जाएंगे.
-इंग्लैंड में इस दिन लोग उपहार स्वरूप एक-दूसरे को फल और कैंडी देते हैं.विशेष रूप से किसमिस, अजवाइन व बेर वाला केक बनाया जाता है.बच्चे मिलकर वेलेंटाइन डे का गीत गाते हैं.
-जर्मनी में वेलेंटाइन डे पर युवतियां गमले में प्याज बोती हैं व प्रत्येक को किसी पुरुष का नाम देकर फायरप्लेस के पास रख देती हैं, जो सबसे पहले अंकुरित होता है वही उस महिला का सच्चा प्रेमी होता है.-इटली में इस दिन अविवाहित युवतियां खिड़की पर बैठकर अपने भावी जीवन साथी का इंतजार करती हैं.जिस लड़के पर उनकी नजर सबसे पहले पड़ती हैं उससे वे एक साल के भीतर शादी भी कर लेती हैं .इस अनोखे रिवाज का ज़िक्र शेक्सपियर के हेमलेट में भी हुआ था.
-अमेरिका में लोग अपने दोस्तों को वेलेंटाइन कार्ड, चॉकलेट्स व गिफ्ट्स भेजते हैं.इस दिन हर साल तकरीबन चॉकलेट के करोड़ों डिब्बे बिकते हैं.कुछ स्कूलों में इस दिन समारोह भी आयोजित किए जाते हैं क्योंकि ऐसा मानना है कि संत वेलेंटाइन बच्चों से बहुत प्यार करते थे.
प्रेमी युगलों को सुरक्षा देगी पुलिस
वेलेंटाइन डे पर प्रेमी युगलों की सुरक्षा के लिए शहर के पार्को में पुलिस तैनात रहेगी.इसके अलावा राजधानी के विभिन्न भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस का पहरा रहेगा.जिला पुलिस ने ये इंतजाम वेलेंटाइन डे पर किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए किए हैं राजधानी के सभी थानों को वेलेंटाइन डे पर हुड़दंग करने वालों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं.
शहर के विभिन्न पार्को में एनएसयूआई कार्यकर्ता वेलेंटाइन डे का विरोध करने वालों से प्रेमी युगलों को बचाने के लिए मौजूद रहेंगे.
प्रेमी जोड़े सावधान
बीते कुछ वर्षो तेजी से फैले वेलेंटाइन-डे के चलते खासकर इस दिन प्रेमी युगल कुछ पल एकांत में बिताने के बहाने पार्को व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर ऐसी हरकत भी कर जाते हैं, जो मर्यादित नहीं होती.
ऐसे दृश्य हुमायूं मकबरा, पुराना किला, लोधी गार्डन, मिलेनियम पार्क, चिड़ियाघर, बुद्धा गार्डन, महावीर जयंती पार्क, तालकटोरा गॉर्डन, झील-उपवन, इंडिया गेट व डीयर पार्क में ही नहीं बल्कि, शॉपिंग मॉल में भी देखने को मिल जाते हैं.इन स्थानों की फेहरिस्त में मेट्रो स्टेशन भी जुड़ गए हैं.लेकिन, प्रेमियों के इस खुलेपन का फायदा कुछ शरारती और आपराधिक तत्व उठा रहे हैं.
ऐसे तत्व युगल जोड़ों पर अपनी पैनी नजर रखते हैं और पेन वाले स्पाई कैमरों और मोबाइल फोन से एमएमएस तैयार करते हैं और फिर मोटी रकम के बदले इन्हें बाजार में बेच देते हैं.इसके अलावा क्लिपिंग बनाने वाले गिरोह के सदस्य यू-ट्यूब व अन्य साइटों पर भी इन वीडियो क्लिपिंग को डाल देते हैं.

No comments:
Post a Comment