भारत की उड़नपरी पीटी उषा की एथलेटिक्स अकादमी को 5 करोड़ का अनुदान मिला.
केन्द्रीय खेल मंत्री अजय माकन ने रविवार को पी.टी उषा की प्रशिक्षण अकादमी को अनुदान जारी करने की घोषणा की.
माकन ने यहां उषा की अकादमी का दौरा करने के बाद इस घोषणा के साथ संवाददाताओं से कहा कि सरकार इस तरह की अकादमियों को हर संभव सहायता देगी जिन्हें अब तक प्रायोजक नहीं मिल सके हैं.
उन्होंने साथ ही उषा के प्रयासों की तारीफ करते हुए कहा कि इस तरह के सकारात्मक कदम देश में खेलों की प्रगति का संकेत दे रहे हैं. प्रस्तावित खेल सुधार विधेयक के बारे में उन्होंने कहा कि खेल प्रशासन में पारदर्शिता और सुशासन के लिए 20 फरवरी तक एक मसौदा तैयार कर लिया जाने का लक्ष्य सरकार ने तय किया है.
खेल मंत्रालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है, "माकन ने कहा कि वह यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे कि राज्य और समूचे देश में खिलाड़ियों को उनके प्रशिक्षण के दौरान कोई ढांचागत व्यवधान न आए. केंद्र सरकार उन्हें हर तरह से सहयोग देगी."
उषा ने कहा कि सिंथेटिक टर्फ बिछ जाने से काफी मदद मिलेगी, क्योंकि मानसून के दौरान प्रशिक्षण प्रभावित हो जाता है.

No comments:
Post a Comment