इस्लामाबाद.प्रिधानमंत्री मनमोहन सिंह के पाकिस्तान में चकवाल जिला स्थित गांव गाह बेगाल के निवासी सरकारी अधिकारियों से परेशान हैं। इनकी शिकायत है कि तत्कालीन जनरल परवेज मुशर्रफ के
कार्यकाल में शुरू किए गए विकास कार्य ठप हो गए हैं।
गांव में बिजली व गैस जैसी सुविधाएं अभी तक नहीं पहुंची हैं। मुशर्रफ ने इसे एक मॉडल गांव घोषित किया था। इसके विकास के लिए कई कार्यक्रम शुरू कराए थे। इस आशय की एक रिपोर्ट ‘डॉन’ अखबार की वेबसाइट पर जारी हुई है।
रिपोर्ट के अनुसार गांव में स्कूल, वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर और पशु अस्पताल बनना था। इसके लिए लाखों रुपए भी आवंटित हुए थे। अभी तक स्कूल के निर्माण अधूरे हैं। जबकि अस्पताल व वोकेशनल सेंटर में स्टाफ नहीं है।

No comments:
Post a Comment