न्यूयॉर्क। अपने अरबपति पिताओं की ऊंची साख के दम पर भारत की तीन बेटियों ने फोब्र्स की अरबपति बेटियों की सूची में पहले तीन स्थानों पर कब्जा जमाया है। स्टील किंग लक्ष्मीनिवास मित्तल की बेटी वनिशा मित्तल, मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और केपी सिंह की बेटी पिया सिंह को फोब्र्स ने अरबपति बेटियों की सूची में पहले तीन स्थानों पर रखा है। हालांकि विश्व के कई अन्य अरबपतियों की बेटी और पोतियों को इस सूची में जगह दी गई है, लेकिन भारतीय मूल के स्टील व्यवसायी लक्ष्मीनिवास मित्तल की बेटी वनिशा ने पहला स्थान पाया है।
अमेरिकी बिजनेस पत्रिका फोब्र्स ने लिस्ट में दूसरे स्थान पर सबसे अमीर भारतीय मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी को दूसरे स्थान पर रखा है जबकि डीएलएफ के मालिक पि5या सिंह को तीसरे स्थान दिया गया है। इन तीनों को दुनिया की सबसे अमीर बेटियां बताया गया है। लक्ष्मीनिवास मित्तल को फोब्र्स ने दुनिया का चौथा सबसे अमीर बताया था जबकि मुकेश अंबानी पांचवें स्थान पर हैं।
वनिशा की शादी 2004 में हुई थी और यह शादी छह करोड़ डॉलर खर्च के कारण दुनियाभर में चर्चित रही थी। वनिशा इस समय अपने पिता की कंपनी आर्सेलर मित्तल की बोर्ड डायरेक्टर हैं। वहीं मुकेश अंबानी की 16 वर्षीय बेटी ईशा के बारे में फोब्र्स ने लिखा है कि वह अभी नाबालिग हैं, लेकिन उनकी पारिवारिक कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज में उनकी हिस्सेदारी आठ करोड़ डॉलर है। इसके अलावा भारत में रियल सेक्टर के दिग्गज कुशल पाल सिंह की बेटी पिया सिंह तीसरे स्थान पर हैं। पिया के पास उनके पिता की कंपनी देश की सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ में 40 करोड़ डॉलर की हिस्सेदारी है।
यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिलवेलिना से स्नातक पिया सिंह ने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से फिल्म निर्माण में कोर्स किया है। वह इस समय डीएलएफ की इंटरटेनमेंट कंपनी डीटी सिनेमाज की प्रमुख हैं और कंपनी के रिटेल कारोबार की प्रबंध निदेशक भी हैं। इन तीनों के अलावा सूची में फ्रांस की कंपनी एलवीएमएच के मालिक बर्नार्ड अर्नाल्ट की बेटी डेलफिन अर्नाल्ट चौथे और स्पेन के सबसे अमीर अमानसिओ ऑरटेगा की बेटी मार्टा ओरटेगा पांचवें नंबर पर हैं। इसके अलावा रूसी अरबपति ओलिगार्च ब्लादिमिर पुतिन की बेटी अनास्तासिया, न्यूयॉर्क के मीडिया दिग्गज माइकल ब्लूम्बर्ग की दो बेटियां जोर्जियाना और ऐमा ब्लूम्बर्ग, इटली के तीन बार प्रधानमंत्री रहे सिल्वियो बर्लुस्कोनी की बेटी मारिना और जर्मनी मूल के अमेरिकी मीडिया दिग्गज जॉन कुलुग की बेटी सामनाथा कुलुग शीर्ष दस में शामिल हैं।

No comments:
Post a Comment