Sunday, February 6, 2011

टाइम’ की सूची में गांधीजी सबसे ऊपर


वॉशिंगटन. महात्मा गांधी को ‘टाइम’ मैगजीन ने दुनिया के 25 सर्वकालिक नेताओं की सूची में सबसे ऊपर रखा है। इसमें दलाई लामा और अकबर के नाम भी शामिल हैं। ‘टाइम’ में गांधीजी के बारे में कहा गया कि ब्रिटिश राज में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने के कारण वे भारतीय आजादी की लड़ाई की प्राणवायु बन गए। वैसे तो देश का विभाजन हो गया और गांधी की हत्या हो गई।

लेकिन उनके दिखाए रास्ते पर दूसरे देशों में भी सामाजिक आंदोलन हुए। इनमें अमेरिका का नागरिक अधिकार आंदोलन भी एक था। दलाई लामा के बारे में कहा गया है कि वे सिर्फ तिब्बतियों के अधिकारों और बौद्ध शिक्षा के नहीं बल्कि पूरी दुनिया में धार्मिक सहिष्णुता व शांति के सबसे बड़े प्रवक्ता हैं। तिब्बत के असंख्य लोग उन्हें धार्मिक गुरु और राज्य का प्रमुख मानते हैं। वे भी महात्मा गांधी और लूथर किंग की तरह अहिंसा और सहिष्णुता के रास्ते पर चलने वाले हैं। अपनी नम्रता के कारण दलाई लामा दुनियाभर में राजनीतिक और धार्मिक नेताओं के प्रिय हैं। इसका फायदा उन्हें तिब्बतियों के संघर्ष में अंतरराष्ट्रीय सहयोग हासिल करने में मिलता है। ‘टाइम’ ने इस सूची को पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन की 100वीं जयंती पर जारी किया है।

ये हैं सर्वकालिक नेता

1. महात्मा गांधी

2. अलेक्जेंडर द ग्रेट

3. माओ त्सेतुंग

4. विंस्टन चर्चिल

5. चंगेज खान

6. नेल्सन मंडेला

7. अब्राहम लिंकन

8. एडोल्फ हिटलर

9. अर्नेस्टो चे ग्वेरा

10. रोनाल्ड रीगन

11. क्लियोपैट्रा

12. फ्रैंकलिन रूजवेल्ट

13. दलाई लामा

14. महारानी विक्टोरिया

15. बेनिटो मुसोलिनी

16. अकबर महान

17. लेनिन

18. मारग्रेट थ्रेचर

19. सिमॉन बॉलिवर

20. क्विन शी हुआंग,

21. किम-2 संग

22. चाल्र्स द गॉल

23. लुई-14वें

24. हैली सैलासी

25. किंग रिचर्ड द लायन हार्ट एवं सलादिन।

बापू से जुड़ी चीजों की नीलामी

नई दिल्ली :अमेरिका में कैलिफोर्निया के नीलामी घर में महात्मा गांधी से जुड़ी 11 चीजें नीलाम होने वाली हैं। आगामी 13 फरवरी को प्रस्तावित नीलामी में सभी चीजों की कुल कीमत करीब 15 लाख रुपए आंकी गई है। बोनहम्स नीलामी घर के मुताबिक महात्मा गांधी के दस्तखत वाले नोट्स, खादी के कपड़े, पत्र आदि को नीलाम किया जाएगा। इस बारे में भारत सरकार ने अब तक उससे संपर्क नहीं किया है। नीलामी घर के प्रेस एवं मार्केटिंग सलाहकार जूलियन रूप ने बताया कि बापू से जुड़े पत्रों और दस्तावेजों को नीलाम करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment