Wednesday, February 2, 2011

सोशल साइटों पर राजा के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा

नई दिल्ली. 2 जी स्पेक्ट्रम घोटाले के आरोपी डीएमके नेता और पूर्व दूरसंचार मंत्री ए. राजा को आज सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। राजा की गिरफ्तारी के बाद सोशल नेटवर्किंग साइटों और माइक्रो ब्लॉगिंग साइटों पर राजा के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। सोशल माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर एक टिप्पणी में कहा गया है कि राजा अस्पताल में भर्ती होने की तैयारी कर रहे हैं। कृपया उनके जाल में न फंसे। वहीं, अशोक चेन्नई का कहना है कि पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। अच्छा, लेकिन बाकियों का क्या।

अमीरोहियानी ने ट्विटर पर लिखा, राजा को नीतियां तोड़ने, कुछ खास कंपनियां को फायदा पहुंचाने और आपराधिक गतिविधियों के चलते गिरफ्तार किया गया।
वहीं, काप्रसन्ना ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए लिखा, चव्हाण को हटाया गया और एफआईआर दर्ज की गई। थरूर गए। प्रिय बीजेपी, क्या आप येदियुरप्पा के खिलाफ कोई कार्रवाई करेंगी। 

वहीं, सिद्धार्थ गौतम लिखते हैं-मैं उम्मीद करता हूं कि गिरफ्तारियों का सिलसिला यहीं नहीं रुके। जल्द ही अन्य आरोपी सीबीआई के जाल में होंगे।  मोएट 51 ने कांग्रेस और डीएमके बीच रिश्ते के मजबूत होने का अनुमान लगाते हुए लिखा, अब जबकि डीएमके ने राजा को बलि का बकरा बना लिया, क्या इससे कांग्रेस और डीएमके के बीच रिश्ता मजबूत होगा? वहीं, ईनिधि आरटी ने लिखा, एम्स में एक विशेष वॉर्ड बनाया जाए क्योंकि ए राजा सीने में दर्द की शिकायत करेंगे। 

No comments:

Post a Comment