Wednesday, February 9, 2011

2जी घोटाले का आरोपी बलवा देश का 66वां सबसे रईस

जी हां सीबीआई ने 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में जिस डीबी रियलिटी के मालिक शाहिद बलवा को गिरफ्तार किया है वो देश के नामी रईसो में शुमार है। सीबीआई के मुताबिक बलवा के कारण देश को 7105 करोड़ रुपए की चपत लगी है। दिलचस्प बात यह है कि अरबो में खेलने वाला शाहिद बलवा कॉलेज ड्राप आउट है।

शाहिद बलवा की कुल संपत्ति 1.06 अरब डॉलर (तकरीबन 48.28 अरब रुपए) हैं। शाहिद बलवा की पढ़ाई सेंट मेरी स्कूल मझगांव से हुई है। मरीन लाइन और मुंबई सैंट्रल में बलवा के पिता के रेस्टोरेंट थे। 1990 के उतरार्द्ध में अपना मुंबई सैंट्रल वाल मकान बेच दिया और बान्द्रा में दो करोड़ रुपए में एक बंगला खरीदा आज उसकी कीमत 70 करोड़ रुपए है।

2006 में मुंबई के डेवलपर विनोद गोयनका के साथ डीबी रियलिटी नाम की कंपनी खोली उसके बाद उसने पीछे मुडकर नहीं देखा।

No comments:

Post a Comment