मुंबई. विश्वकप विजेता कप्तान कपिलदेव निखंज ने साफ-साफ कहा कि सचिन तेंडुलकर टीम से बढ़कर नहीं है। उनको टीम से ऊपर रखना बाकी 14 खिलाड़ियों का अपमान करना होगा। एक प्रमोशनल कार्यक्रम में कपिल ने सचिन के शहर में ही कहा कि विश्वकप में टीम इंडिया खेल रही है। अतः देश के लिए जीतने की बात करनी चाहिए न कि सचिन के लिए जीतने की बात को प्रचारित करना चाहिए।
कपिल ने कहा, इस बात में कोई शक नहीं कि सचिन एक महान खिलाड़ी हैं और उन्होंने देश की सबसे ज्यादा सेवा की है लेकिन उन्हें टीम से ऊपर कैसे रखा जा सकता है। उल्लेखनीय है कि कप्तान धोनी ने नई दिल्ली में बुधवार को एक कार्यक्रम में कहा कि सचिन को वर्ल्ड कप का खिताबी तोहफा देंगे।
एक प्रश्न के उत्तर में कपिल ने यूसुफ पठान की तारीफ की। उन्होंने कहा कि वे छठे या सातवें क्रम पर मैच का रुख बदल सकते हैं।
No comments:
Post a Comment