Monday, February 7, 2011

तेज बारिश से बदला मौसम

नई दिल्ली.राजधानी में सोमवार रात साढ़े आठ बजे मौसम ने अचानक करवट ले ली। दिनभर मौसम बीते दिनों की तुलना में काफी गर्म था, क्योंकि आसमान में बादल छाए थे। लेकिन, शाम होते ही हवाएं तेज चलने लगीं और करीब साढ़े आठ बजे आंधी के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ ही एक बार फिर ठंडी हवाएं चलने लगीं और तापमान में अचानक गिरावट आ गई। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अगले दो दिनों में दिल्ली सहित पूरे उत्तर-पश्चिमी भारत में बादलों के जमावड़े के साथ और भी बूंदाबांदी आ सकती है।

विशेषज्ञों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का एक सिस्टम सक्रिय है। जिसका प्रभाव क्षेत्र पहाड़ी इलाकों में है। इस सिस्टम का हल्का प्रभाव दिल्ली व अन्य मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। बादल छंटने के बाद तापमान में एक-दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। इसके अलावा पहाड़ों से ठंडी हवाएं भी आएगी। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार दोपहर में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक यानी 26.2 दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक यानी 14.6 दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हो सकता है।

No comments:

Post a Comment