Thursday, February 3, 2011

इनके 'किस' पर दिल हार जाती हैं अभिनेत्रियां!

पहले बॉलीवुड फिल्मों में किसिंग सींस फिल्माना बहुत ही बड़ी बात हुआ करती थी|मगर अब तो फिल्मों में खुलेआम अभिनेता और अभिनेत्री किस करते नजर आते हैं|अब किसिंग सींस फिल्म का जरुरी हिस्सा हो गए हैं|
अब अभिनेता और अभिनेत्री न केवल बड़े परदे पर उन्मुक्त होकर किस करते नजर आते हैं बल्कि अपने को स्टार के साथ किस करने के अनुभव को भी खुलकर बांटते हैं|वह बताते हैं कि उनका को स्टार एक अच्छा किसर है बुरा|
फिल्म 'लफंगे परिंदे' में काम करने के दौरान दीपिका पादुकोण ने अपने को-स्टार नील नितिन मुकेश को एक बेहतरीन किसर करार दिया था|नील ने इस फिल्म में पहली बार किसिंग सीन दिया था|वह दीपिका को किस करने को लेकर बहुत नर्वस थे मगर निर्देशक ने उन्हें स्क्रिप्ट के हिसाब से ऐसा करने के लिए कहा और नील दीपिका को किस करने के लिए मन गए|दीपिका तो इससे पहले फिल्म लव आज कल में किसिंग सीन दे चुकी थीं इसलिए उन्हें इसमें कोई परेशानी नहीं हुई|किसिंग सीन फिल्म लेने के बाद दीपिका ने नील की तारीफ करते हुए उन्हें एक बेहतरीन किसर कहा था|
हॉलीवुड एक्ट्रेस डिनाइस रिचर्ड्स ने भी अक्षय कुमार को एक बेहतरीन किसर कहा था|उन्होंने फिल्म कमबख्त इश्क में अक्की के साथ एक किस सीन दिया था|डिनाइस ने तो यहाँ तक कहा था कि अक्की के किसिंग स्किल्स को बॉलीवुड में कोई मैच नहीं कर सकता|एक इंटरव्यू में डिनाइस ने कहा था कि अक्की बेहतरीन किसर हैं और उन्हें किस करने में काफी मजा आया|उन्होंने कहा था कि अक्की बॉलीवुड के सबसे सेक्सी एक्टर हैं|
सोनम कपूर ने फिल्म 'आएशा' में अभय देओल के साथ पहली बार किसिंग सीन फिल्माया था|अभय ने उस दौरान कहा था कि दोनों में से कोई भी सीन को लेकर असहज नहीं था क्योंकि फिल्म शूटिंग के समय दोनों के बीच बहुत ही अच्छी बोन्डिंग हो गई थी|अभय ने भी सोनम की किसिंग स्किल्स की तारीफ करते हुए उन्हें 'ग्रेट किसर' करार दिया था| फिल्म तो पिट गई थी मगर इन दोनों के किसिंग सीन की काफी चर्चा हुई थी|
इमरान के साथ फिल्म मर्डर में कई किसिंग सींस दे चुकी मल्लिका ने उनके बारे में जरुर कहा था की वह अच्छे किसर नहीं हैं|मल्लिका ने कहा था उन्हें ढंग से किस करना नहीं आता|
फिल्म 'बचना ऐ हसीनो' में रणबीर कपूर के साथ किसिंग सीन देने के बाद मिनिषा लांबा भी रणबीर के किस करने के तरीके की कायल हो गई थी|उन्होंने ने भी रणबीर को बेहतरीन किसर करार दिया था और कहा था रणबीर को किस करने का अनुभव वह कभी नहीं भूलेंगी|इसी तरह से फिल्म राजनीति में रणबीर की को स्टार सारा थोम्प्सन ने भी रणबीर को जबरदस्त किसर कहा था|
ब्रिटिश मूल की एक्ट्रेस अरुणा शील्ड्स ने अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म 'प्रिंस' में ही विवेक ओबेरॉय के साथ किसिंग सींस दिए थे|उन्होंने ने भी विवेक को एक बेहतरीन किसर कहा था|उन्होंने फिल्म में अपने काम करने के अनुभव पूछे जाने पर विवेक को किस करने के मौके को सबसे अच्छा कहा था| यहाँ लगभग हर बड़े अभिनेता अभिनेत्री के किसिंग स्किल्स की तारीफ और बात हो गई मगर बॉलीवुड के सीरियल किसर इमरान हाश्मी को आज तक किसी ने अच्छा किसर नहीं कहा है|वह आजतक कितनी अभिनेत्रियों के साथ किसिंग सींस दे चुके हैं मगर आजतक उनकी किसी भी को स्टार ने उन्हें अच्छा किसर नहीं कहा है|

No comments:

Post a Comment