खालिद अमीन ।। नई दिल्ली
मारुति सुजुकी अपने ऊपर से सिर्फ छोटी कार बनाने वाली कंपनी का टैग हटाने के मूड में है। इसी कड़ी में उसने बुधवार को पहली लग्जरी फीचर्स वाली कार किजाशी लॉन्च की। कोरियन, अमेरिकन और यूरोपियन कंपनियों की लगातार इंडियन कार मार्केट में अपना शेयर बढ़ाने की कोशिशों के बावजूद मारुति सुजुकी का यहां के कार बाजार के करीब आधे हिस्से पर कब्जा बरकरार है। अभी तक मारुति को छोटी कारों के लिए जाना जाता है। लेकिन अब लगता है कि यह कंपनी अपनी इमेज में कुछ बदलाव लाना चाहती है। किजाशी की कीमत करीब 16.5 लाख और 17.5 लाख रखी गई है।
इस गाड़ी के लॉन्च के साथ ही मारुति का सीधा मुकाबला होंडा, स्कोडा और टोयोटा जैसे बड़ी कारें बनाने वाली कंपनियों से शुरू हो गया है। खास बात यह है कि जहां छोटी कार बनाने वाली मारुति डी सेगमेंट की लग्जरी कार के सेगमेंट में कूद रही है वहीं बड़ी कारें बनाने वाली कंपनियां होंडा और टोयोटा इस साल अपनी हैचबैक (छोटी कारें) ब्रियो और लिवो लॉन्च कर रही हैं। इसके बाद होंडा और टोयोटा का मुकाबला हैचबैक की लीडर मारुति सुजुकी से शुरू हो जाएगा।
अब देखना यह है कि किजाशी के लॉन्च के बाद मारुति सुजुकी के लिए कार मार्केट में नए आयाम खुलते हैं या नहीं। फिलहाल किजाशी का सीधा मुकाबला होंडा की अकॉर्ड, टोयोटा कैमरी और स्कोडा की सुपर्ब से होगा। मारुति की इमेज भी छोटी कार बनाने वाली कंपनी के तौर पर बनी हुई है, इस इमेज को तोड़ना भी मारुति के लिए एक चुनौती की तरह होगा। उधर, इंडिया की दूसरी सबसे बड़ी कार कंपनी ह्यूंदै भी अपनी छोटी कार बनाने वाली कंपनी की इमेज से बाहर आना चाहती है। इस कवायद में इस साल यह कंपनी इस साल कई बड़ी कारें लॉन्च करने वाली है। टाटा ने भी लग्जरी फीचर्स वाली क्रॉसओवर गाड़ी आरिया लॉन्च करके अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं।
लग्जरी कारें बनाने वाली कंपनी बीएमडब्ल्यू ने 22 लाख में गाड़ी लॉन्च करके लग्जरी सेगमेंट की पहुंच ज्यादा लोगों तक बना दी है। इससे दूसरे ब्रैंड की 15-20 लाख तक की रेंज की कारों के लिए मुकाबला और कड़ा हो गया है।
किजाशी के फीचर्स
इंजन: 2.4 लीटर कपैसिटी का इंजन, पावर 178 पीएस, टॉर्क (पिकअप), 230 एनएम, माइलेज 12.53 किमी/लीटर
सेफ्टी: छह एयरबैग्स (ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर के सामने व साइड में और पीछे के लिए कर्टेन एयरबैग्स), सही कंट्रोल के लिए एबीएस और ईबीडी सिस्टम।
कंफर्ट: आगे की दोनों सीटों को बटन दबाकर एडजस्ट कर सकते हैं, पुश बटन स्टार्ट और की लेस एंट्री (गाड़ी के 80 सेमी के दायरे में आते ही लॉक खुल जाता है। स्टीयरिंग पर ऑडियो कंट्रोल बटन और क्रूज कंट्रोल सिस्टम।

No comments:
Post a Comment