Wednesday, February 9, 2011

जूता साफ करना डयूटी का हिस्सा : यूपी सरकार

लखनऊ। मुख्यमंत्री मायावती का सार्वजनिक रूप से एक सुरक्षा अधिकारी द्वारा जूता साफ करने जहां राज्य में राजनीतिक तूफान मचा हुआ है वहीं उत्तर प्रदेश सरकार ने इसे डयूटी का हिस्सा बताया है।
राज्य सरकार और बसपा ने इस घटना के बारे में कहा है कि यह कोई मुद्दा नहीं है।पदम सिंह नाम के सुरक्षा अधिकारी ने जो कुछ भी किया, वह उनकी डयूटी का हिस्सा था और वह सिर्फ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे थे।
गौरतलब है कि रविवार को औरेया जिले के नौनीपुर गांव में मुख्यमंत्री के आधिकारिक दौरे के दौरान हुई इस घटना ने राज्य की राजनीति में तूफान ला दिया है। इस घटना के बाद मायावती के राजनीतिक विरोधी बसपा सुप्रीमो को सामंती मानसिकता की महिला करार दे रहे हैं, जबकि विपक्ष ने इस घटना को निंदनीय बताया है।
लखनऊ में मंगलवार रात एक संवाददाता सम्मेलन में कैबिनेट सचिव शशांक शेखर सिंह ने मुख्यमंत्री की तरफ से स्पष्ट किया कि औरेया दौरे के समय उनके सुरक्षा अधिकारी पदमसिंह ने देखा कि उनकी सैंडिल में कुछ ऎसी चीज लगी है, जिसे हटाया नहीं जाता, तो चोट लग सकती थी। सुरक्षा के नाते सुरक्षा अधिकारी ने अपनी जिम्मेदारी निभाई थी, जो किसी भी दशा में अनुचित नहीं था।

No comments:

Post a Comment