Wednesday, January 19, 2011

915 करोड़ का मालिक बना विनोद सिन्हा

रांची [सुधीर श्रीवास्तव]। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के निकट सहयोगी विनोद सिन्हा ने पांच वर्ष के अंदर 9 अरब 15 करोड़ 26 लाख रुपए की संपत्ति अवैध तरीके से अर्जित की। प्रवर्तन निदेशालय [इडी] ने शनिवार को विशेष प्रवर्तन न्यायालय के न्यायाधीश गीतेंद्र कुमार सिंह की अदालत में दायर आरोप पत्र में यह आरोप लगाया है। मामले के विशेष लोक अभियोजक एसआर दास ने बताया कि कोड़ा एवं विनोद सहित अन्य पर इडी ने इस मामले में 8 अक्टूबर को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले पर त्वरित सुनवाई करते हुए न्यायालय ने संज्ञान भी ले लिया है।

विनोद सिन्हा ने वर्ष 2009 में हुए लोकसभा चुनाव में मधु कोड़ा के लिए 6.5 करोड़ रुपये खर्च किए थे। अभी तक इडी विनोद की 300 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर चुका है।

कहां-कहां किया निवेश

-विनोद ने बालाजी बुलियन बाजार कंपनी में ही 650 करोड़ रुपये नगद जमा किए।

- समृद्धि स्पाज लिमिटेड में 33.56 करोड़ का निवेश।

-आइएजी कंपनी को 10-15 करोड़ लोन दिया।

-बिल बोडी वेपर प्राइवेट लिमिटेड में 15 करोड़ निवेश।

-मेसर्स लकी प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड में 21 करोड़ का ट्रांसफर फंड।

-माइलस्टोन विनिमय प्राइवेट लिमटेड में 12 करोड़ का निवेश।

- मैजेस्टिक विन्कोन प्राइवेट लिमिटेड में 10 करोड़ का निवेश।

- मेसर्स पार्वती देवकोन प्राइवेट लिमिटेड में 1.05 करोड़ का निवेश।

-मेसर्स शिवांस स्टील प्राइवेट लिमिटेड में 5.60 करोड़ का निवेश।

-ओवेन्टम पॉवर लिमिटेड में 12.40 करोड़ का निवेश।

-मेसर्स इंडिया कार एंड मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड में 1.78 करोड़ का निवेश।

-मेसर्स खलारी सीमेंट में 13.70 करोड़ का निवेश।

- मेसर्स एम्मा एलाय प्राइवेट लिमिटेड में 42.80 करोड़ का निवेश।

- चांडिल के चौका में 8.36 करोड़ की भूमि।

-मेसर्स विन्नी आयरन एंड स्टील में 69 लाख का निवेश।

-सत्यम आर्ट एंड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड में 5 करोड़ का निवेश।

-स्टील एंड पावर लिमिटेड के खाता में 10 करोड़ ट्रासफर।

- अंजनीपुत्र इस्पात लिमिटेड में 4.34 करोड़ निवेश।

-मेसर्स क्रिएटिव फिस्काल सर्विसेज लिमिटेड में 22.64 करोड़ का निवेश।कागज में कंपनी बनाया और उसमें जमा और आय दिखाई।

इसके अलावा इडी ने 25 अन्य मदों में विनोद की आय व निवेश का पता लगाया है। इस मामले में मधु कोड़ा, विनोद सिन्हा, विकास सिन्हा, कमलेश सिंह, बंधु तिर्की, भानु प्रताप शाही, संजय चौधरी, मनोज पुनमिया व अरविंद व्यास आरोपी हैं। इनमें से विकास, मनोज पुनमिया, अरविंद व्यास पर पहले ही इडी चार्जशीट दायर कर चुकी है। यह आरोप पत्र कम्पलेन प्रीवेंसन आफ मनी लौंड्रिंग एक्ट के तहत दायर किया गया है।

No comments:

Post a Comment