Monday, January 31, 2011

सल्लू-बेबो ने तोड़ा कानून

अभिनेता सलमान खान और करीना कपूर उस समय भौचक्के रहे गए जब पश्चिमी भारत कर्मचारी महासंघ (एफडब्ल्यूआईसीई) ने उन्हें फिल्म 'बॉडीगार्ड' की शूटिंग करने से रोक दिया।
निर्देशक अतुल अग्निहोत्री पर आरोप है कि उनकी फिल्म 'बॉडीगार्ड' की शूटिंग 12 घंटे से भी अधिक समय तक चलती रहती हैं। एफडब्ल्यूआइर्सीई ने इस बात को गंभीरता से लिया क्योंकि कई कर्मचारी जो टेलीविजन और फिल्मी दुनिया से जुड़े हैं वे कई बार शिफ्ट से अधिक काम लेने की शिकायत दर्ज करा चुके है।
हद तो तक हो गई जब फिल्म की यूनिट गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) पर भी 12 घंटे से अधिक समय तक शूटिंग करती पाई गई। एफडब्ल्यूआईसीई ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि वैसे भी 26 जनवरी पर राष्ट्रीय अवकाश होता है ऐसे में यूनिट के लोग शूटिंग कैसे कर रहे थे।
सूत्रों के मुताबिक यूनिट के सदस्य ने बताया कि सलमान और करीना दोनों सेट पर ही मौजूद थे और वे शूटिंग पूरी करने के बाद ही सेट से गए।

No comments:

Post a Comment