Sunday, January 23, 2011

सचिन बने 'हैप्पीनेस एम्बैसडर'

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अब शीतल पेय कंपनी कोका कोला के उत्पादों का भी प्रचार करेंगे. कंपनी ने सचिन को हैप्पीनेस एम्बैसडर बनाया है.
कोका कोला इंडिया के निदेशक वसीम बशीर ने कहा, ‘‘हमें सचिन को कंपनी का हैप्पीनेस एम्बैसडर बनाते हुए काफी खशी हो रही है. वह हमारी विभिन्न पहल और गतिविधियों के जरिये खुशी फैलाने का काम करेंगे.’’

सचिन 2008 तक एक अन्य प्रमुख शीतल पेय कंपनी पेप्सिको के लिए प्रचार विज्ञापन करते रहे हैं. बाद में पेप्सिको ने अपनी कारपोरेट रणनीति के तहत अधिक उम्र के सेलिब्रिटीज मसलन सचिन, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ और बालीवुड स्टार शाहरुख खान की सेवाएं लेनी बंद कर दी थीं.

सचिन ने अपनी इस नई पारी के बारे में कहा कि मैं कोका कोला का हिस्सा बनकर खुश हूं. मैं कंपनी के साथ एक महत्वपूर्ण लंबी पारी की उम्मीद कर रहा हूं.

भारत में कंपनी कई शीतल पेय मसलन कोका कोला, डाइट कोक, थम्स अप, फैंटा, स्प्राइट, माजा, मिनट मेड पल्पी ऑरेंज और किनले की बिक्री करती है.

No comments:

Post a Comment