Thursday, January 27, 2011

तूफान ने रोकी ओबामा की राह

अमेरिका में भारी बर्फबारी अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा के लिए भी मुसीबत का सबब बन गई.
अमेरिका में हजारों हवाई यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को भीषण बर्फीले तूफान की मार झेलनी पड़ी और अमेरिकी राष्ट्रपति भी इसके कहर से बच नहीं सके . मध्यपश्चिम अमेरिका की एक दिन की यात्रा से ओबामा को भी तूफान के कारण लौटने में विलंब हुआ .
अमेरिका के पूर्वी तट के कई शहरों में बुधवार रात इस बर्फीले तूफान की वजह से सैंकड़ों उड़ानें रद्द हुईं और स्कूल बंद करने पड़े. तूफान से 12 इंच मोटी बर्फ की चादर बैठ गई .

हिमपात के कारण ओबामा को अपनी यात्रा बदलनी पड़ी.एंड्रूज एयरफोर्स बेस से व्हाइट हाऊस जाने के लिये उन्हें हेलीकॉप्टर की बजाय कारों के काफिले का सहारा लेना पड़ा . विंस्कोसिन की यात्रा के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति शाम के पौने पांच बजे ही वाशिंगटन लौट सके .

बर्फ के कारण सड़कों पर कई वाहन फंसे थे और इस वजह से राष्ट्रपति का काफिला व्हाइट हाऊस 5:58 बजे पहुंचा

No comments:

Post a Comment