बॉलीवुड के बीते दौर के जानेमाने अभिनेता ए. के. हंगल के साथ फिल्म 'शोले' और 'शराबी' में काम कर चुके बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने उनकी मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। इससे पहले आमिर खान भी हंगल की मदद करने की घोषणा कर चुके हैं ।
अमिताभ ने अपने ब्लॉग 'बिगबी डॉट बिगअड्डा डॉट काम' पर लिखा है, "यह काफी पीड़ादायक है कि बॉलीवुड के बहुत निष्ठावान एवं समर्पित कलाकारों में से एक श्री ए. के. हंगल की हालत काफी खराब चल रही है। वह इस समय बहुत ही बदहाली और आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं । मुझे वेबसाइट्स के जरिये इसकी जानकारी मिली।"
उन्होंने लिखा है, "मैने अपने कार्यालय से उन्हें तुरंत सहायता उपलब्ध कराने को कहा है। व्यक्ति, बंधुत्व और मानवता के नाते तो हम ऐसा कर ही सकते हैं।"
उल्लेखनीय है कि 68 वर्षीय अमिताभ हंगल के साथ 'अभिमान', 'शोले' और 'शराबी' में काम कर चुके हैं। अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर यह स्वीकार किया है कि उन्हें 95 वर्षीय हंगल की हालत के बारे में सुनकर काफी दुख हुआ।

No comments:
Post a Comment