Monday, January 31, 2011

कोक, नेस्ले का मिस्र में संचालन बंद

कोका-कोला और नेस्ले एसए ने मिस्र में संचालन बंद करने का निर्णय लिया है.
रविवार को पेट्रोलियम कम्पनी शेल के उत्पादन बंद करने के निर्णय के बाद दोनों कम्पनियों ने सोमवार को यह निर्णय लिया है.

मिस्र में सोमवार से हजारों प्रदर्शनकारी सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं.

कोका-कोला ने कहा कि काहिरा में स्थिति सुधरने तक संचालन बंद रहेगा.

नेस्ले के प्रवक्ता ने कहा कि देश में राजनीतिक संकट के चलते कम्पनी का काम बाधित हुआ है.

No comments:

Post a Comment