Thursday, January 27, 2011

जालसाज 'सेक्रेटरी' से लता मंगेशकर परेशान

नगर प्रतिनिधि ।। मुंबई
सुर सम्राज्ञी लता मंगेशकर आजकल एक जालसाज व्यक्ति से बहुत परेशान हैं। दरअसल सुनील चव्हाण नाम का यह व्यक्ति लता मंगेशकर के नाम पर लोगों से लाखों रुपये ऐंठ रहा है। खुद लता मंगेशकर के ट्विटर पर इस बात के खुलासे के बावजूद भी यह जालसाज अपने कारनामों से बाज नहीं आया है। सूत्रों की मानें तो सुनील चव्हाण अपने आपको लता मंगेशकर का सेक्रेटरी बताकर सिर्फ इंडिया में ही नहीं, बल्कि उनके नाम पर विदेशों में भी शोज बुक कर रहा है। हाल ही में उसने लोगों को यह बताकर लाखों रुपये ऐंठ लिए कि लता मंगेशकर हॉलेंड में एक कॉन्सर्ट कर रही हैं और इस कॉन्सर्ट की पूरी जिम्मेदारी उसी को सौंपी गई है, जबकि लताजी ऐसा कोई कॉन्सर्ट हॉलेंड में नहीं कर रही हैं।

मजे की बात तो यह है कि सुनील नाम के इस इंसान ने लता मंगेशकर के साथ अपना फोटोग्राफ फेब्रिकेट करवाया है और लोगों को वही तस्वीर दिखाकर उनका विश्वास जीत रहा है। इस घटना के बाबत दो दिन पहले ही लता मंगेशकर ने अपने ट्विटर पर यह लिखा था, 'आज मुझे यह जानकर बहुत आश्चर्य और दुख हुआ कि सुनील चौहान नाम का कोई व्यक्ति अपने आप को मेरा सेक्रेटरी बताता है। लोगों को मेरा प्रॉग्राम करवाने का लालच देकर उनसे पैसे ले रहा है। वह मेरे साथ अपना एक फोटो जोड़कर सबको दिखा रहा है। यह फोटो मेरे पास भी अब आया है। जल्द ही मैं इस धोखेबाज व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई करूंगी।'

लताजी के करीबी सूत्र का कहना है कि वे इस घटना को लेकर बहुत दुखी हैं। सूत्र बताते हैं, 'लताजी मीडिया से बहुत कम मिलती हैं। उनकी मंशा थी कि यदि सचिन को भारत रत्न मिलने की घोषणा होती है तो वे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने विचार मीडिया में शेयर करेंगी। मगर अब लगता है कि इस जालसाज इंसान की वजह से लताजी को जल्द ही मीडिया के सामने आना पड़ेगा।' खुद लता मंगेशकर ने कहा है कि फोटो खिंचवाना तो दूर, वे ऐसे किसी इंसान से कभी नहीं मिली

No comments:

Post a Comment