Wednesday, January 26, 2011

एक हफ्ते में 3जी सेवाएं शुरू करेगा एयरटेल

 नई दिल्ली। मोबाइल फोन पर वीडियो कालिंग के लिए गतिरोध खत्म होने के साथ देश की सबसे बड़ी मोबाइल सेवा प्रदाता भारती एयरटेल ने एक सप्ताह के अंदर 3जी मोबाइल सेवाएं शुरू करने की तैयारी की है।


भारती एयरटेल के सीईओ संजय कपूर ने बताया कि हम अगले छह से सात दिन में अपनी 3जी सेवाओं की व्यावसायिक शुरुआत के बारे में घोषणा करेंगे।

यह पूछे जाने पर कि कंपनी किन सर्किलों में यह सेवा शुरू करेगी, कपूर ने कहा कि इसके बारे में जल्द ही घोषणा की जाएगी। भारती ने देश के 22 दूरसंचार सर्किलों में से 13 सर्किलों में 3जी सेवाओं के लिए स्पेक्ट्रम हासिल किया है।

हाल ही में सरकार ने मोबाइल नेटवर्क पर वीडियो काल की सुविधा की इस शर्त के साथ अनुमति दे दी कि आपरेटर 31 जुलाई तक इस पर निगरानी की सुविधा उपलब्ध कराने की शपथ लेंगे।

No comments:

Post a Comment