विदेशी बैंकों में जमा काले धन को लेकर देशभर में इनकम टैक्स के छापे डाले जा रहे हैं.गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को इस मामले पर फटकार लगाई थी.
सूत्रों के मुताबिक सीबीआई से मिलकर आईटी विभाग छापेमारी कर रहा है.
मालूम हो कि गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को इस मामले पर फटकार लगाई थी और पूछा था कि जनाकारी के बावजूद सरकार इस मामले में कोई कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है.
साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से एक हफ्ते के अंदर ऐसे धन का स्त्रोत और जमा कराने वाले व्यक्तियों और कंपनियों के नाम के साथ-साथ उनके खिलाफ की गई कार्रवाई बताने का आदेश दिया था.
माना जा रहा है कि विदेशी बैंकों में काला धन जमा करने वालों के नाम न उजागर करने पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद सरकार पर दबाव बढ़ गया. जिसे देखते हुए छापे मारी की कार्रवाई की जा रही है.
वहीं स्विट्जरलैंड सरकार ने भी बैंकों से काला धन ले जाने के लिए सभी देशों के लिए दरवाजे खोल दिए हैं. ऐसे में विदेशी बैंकों में जमा 70 लाख करोड़ की काली कमाई का रास्ता खुल गया है.
स्विस बैंक, लिंचेस्टाइन बैंक जैसे कई ऐसे ‘ठिकाने’ हैं जो काला धन जमा करने वालों के लिए ‘स्वर्ग’ कहा जाता है.

No comments:
Post a Comment