देश की दूसरी सबसे बड़ी दोपहिया कंपनी बजाज ने इस साल 130 नए डीलर जोड़ने की योजना बनाई है। कंपनी ने कहा है कि इससे रोजगार के 7000 अवसर पैदा होंगे।
बजाज ऑटो लिमिटेड के अध्यक्ष (मोटरसाइकिल कारोबार) एस. श्रीधर ने एक बयान में कहा कि 130 बेहतरीन डीलरों की नियुक्ति के काम में नौ से 12 माह का समय लगता है। हम इस काम को चार माह में पूरा कर लेंगे।
कंपनी ने कहा है कि ये नए डीलर मार्च अंत तक अस्थाई रूप से परिचालन शुरू कर देंगे और जून तक पूर्ण परिचालन शुरू करेंगे। डीलरों के चयन की प्रक्रिया पिछले साल दिसंबर में पूरी हो गई और उन्हें रुचि पत्र इस माह जारी कर दिए गए हैं।
श्रीधर ने कहा कि एक डीलरशिप से रोजगार के 50 लोगों को काम मिलेगा। इस तरह 130 नए डीलरों से रोजगार के 7000 के करीब अवसरों का सृजन होगा।

No comments:
Post a Comment