Monday, January 31, 2011

बिग बॉस में जाने से पहले दूसरी शादी कर चुकी थीं श्वेता!

ऐसी अफवाह है कि टेलीविजन एक्ट्रेस और बिग बॉस-4 की विनर श्वेता तिवारी अपने बॉयफ्रेंड अभिनव कोहली से शादी रचा चुकी हैं|ख़बर है कि उन्होंने अभिनव से बिग बॉस के घर में जाने से पहले शादी रचा ली थी|

बहुत ही निजी समारोह में श्वेता ने अभिनव से ब्याह रचाया|मगर यह बात किसी तरह राजा को पता चल गई और इसलिए इन दिनों श्वेता को तंग कर रहे हैं|कहा जा रहा है राजा को यह भी डर है कि श्वेता के दूसरी शादी कर लेने से उनकी बेटी पलक की परवरिश ठीक से नहीं हो पाएगी|

श्वेता और अभिनव ने पिछले दिनों राजा के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट और गाली गलौज करने का आरोप लगाते हुए उनपर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है|राजा पहले भी श्वेता को कई बार पीट चुके हैं|
Source: Bhaskar network   |   Last Updated 12:52 PM (31/01/2011)
Comment| Share

No comments:

Post a Comment