Monday, January 31, 2011

'अवार्ड मेरे लिए एक ख्वाब था'

 
 
बॉलीवुड में अपने चार दशक बिता चुके सुपरस्टार अमिताभ बच्चन आज भी अपने संघर्षो के उन दिनों को याद करते है जब अवार्ड समारोह उनके लिए कल्पना होते थे। चलिए जानते है अवार्ड समारोह की दास्तान सुपरस्टार की जुवानी।



षर्णमुखानंद हाल में फिल्मफेयर अवार्ड आयोजित किया जाता था। इसलिए मैं सामान्यत: हाल के बाहर ही खड़ा रहने ज्यादा पसंद करता था। मैं सोचता था कि हाल के अंदर क्या होता होगा, जब किसी सितारे को अवार्ड मिलता होगा उसे सभी लोग बधाईयां देते होंगे।



इस तरह की बातों का खुलासा बिग बी ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर किया है। बिग बी लिखते है कि आज 40 वर्ष पूरे होने पर मुझे विशेष पुरस्कार से नवाजा जा रहा है। जिसकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी।

No comments:

Post a Comment