Monday, January 31, 2011

सागर में डूब गया INS विंध्यागिरी

 
 
विज्ञापन
मुंबई एयरपोर्ट पर नौसेना का युद्धपोत आइएनएस विंध्यागिरी अब डूब गया। इसमें सवार सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया था। कल से इसमें आग लगी थी। जहाज पर लदे विस्फोटकों में आग लगी। आग लगने की वजह मर्चेंट वैसेल से टक्कर बताया जा रहा है।

मौके पर करीब दमकल की 10 गाड़ियां और 5 टैंकर पहुंच चुके थे। प्रशासन आग बुझाने की लगातार कोशिश में जुटा हुआ था।

दरअसल जहाज में अधिकारी फैमली डे मनाने गए थे। और यह नौसेना का युद्धपोत रविवार शाम को एक व्यापारी जहाज से टकरा गया। मुंबई बंदरगाह के पास हुई इस दुर्घटना में हुए नुकसान का पता नहीं चल पाया है। हालांकि तेल रिसने की भी सूचना नहीं है। हादसा शाम करीब 4:45 बजे हुआ। युद्धपोत आईएनएस विंध्यगिरि मुंबई बंदरगाह पर प्रवेश कर ही रहा था तभी जहाज एमवी नॉर्दलेक से टक्कर हो गई। उसमें कंटेनर लदे थे। कोलाबा के तट के पास रॉक लाइट हाउस के पास हुई टक्कर में नेवीगेशनल चैनल को नुकसान नहीं हुआ है। सेना के सीपीआरओ कैप्टन मनोहर नांबियार ने बताया कि नुकसान के आकलन के लिए दोनों जहाजों को डॉकयार्ड पर लाया गया है। टक्कर क्यों और कैसे हुई इसकी भी जांच होगी।

No comments:

Post a Comment