गाजियाबाद।। आरुषि के पिता राजेश तलवार पर हमला करने वाले उत्सव को अपनी हरकत पर किसी भी तरह का अफसोस नहीं है। अहमदाबाद के नैशनल डिजाइन इंस्टीट्यूट के इस ग्रैजुएट ने पुलिस से कहा कि राजेश तलवार ही अपनी बेटी के कत्ल के दोषी हैं। सीबीआई ने जो क्लोजर रिपोर्ट फाइल की है, वह गलत है।
उत्सव को बुधवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट प्रीति सिंह के कोर्ट में पेश किया गया। उसे 8 फरवरी तक जुडिशल कस्टडी में भेज दिया गया।
उत्सव ने कहा, 'आप देख सकते हैं कि कोर्ट किस तरह का काम कर रहा है। पुलिस से केस सीबीआई को चला जाता है। और सीबीआई क्लोजर रिपोर्ट फाइल कर देती है।'
अपनी मानसिक स्थिति पर उत्सव ने कहा कि 'मैं भावुक हूं, लेकिन पागल नहीं हूं।' गौरतलब है कि उत्सव के परिजनों का दावा है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

No comments:
Post a Comment