यॉर्क।। इस बार हैकरों ने सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग को भी नहीं छोड़ा। उन्होंने जुकरबर्ग का फैन पेज हैक कर लिया। हाल के दिनों में यह दूसरी हाई प्रोफाइल हैकिंग है। इस घटना से हिली वेबसाइट को ब्लॉग एंट्री पोस्ट करनी पड़ी, जिसमें सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्धता जताई गई है।
सीएनएन की खबर के मुताबिक, घटना मंगलवार की है। जुकरबर्ग के पेज पर उन्हीं के नाम से एक मेसेज आया। जिसमें कहा गया, 'हैकिंग शुरू होने दीजिए। अगर फेसबुक को बैंकों का रुख किए बगैर पैसा चाहिए तो वह अपने यूजर्स को वेबसाइट में सोशल वे में इन्वेस्ट क्यों नहीं करने देता?
क्यों न फेसबुक को 'सोशल बिजनेस' में तब्दील कर दिया जाए, वैसे ही जैसे नोबेल प्राइज विनर मुहम्मद यूनुस ने इसके बारे में कहा था?' पेज से हटाए जाने से पहले इस मेसेज को 1800 से ज्यादा यूजर्स ने पसंद किया। हाल ही में फ्रांस के राष्ट्रपति निकोला सार्कोजी का फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया गया था।

No comments:
Post a Comment