Tuesday, January 25, 2011

सचिन कप्तान और अमिताभ प्रमोशन से जुड़ें: सहारा

नई दिल्ली।। आईपीएल की सबसे महंगी टीम पुणे फ्रैंचाइजी को 1700 करोड़ रुपये से ज्यादा धनराशि में खरीदने व
ाले सहारा ग्रुप के प्रमुख सुब्रत राय ने कहा कि वह चाहते हैं कि सचिन तेंडुलकर उनकी टीम की अगुआई करें।

राय ने टेलिफोन पर कहा, 'मैं निश्चित तौर पर चाहूंगा कि सचिन यदि उपलब्ध हों तो हमारी टीम की कप्तानी करें।' सचिन अभी आईपीएल की मुंबई फ्रैंचाइजी के कप्तान हैं, जिसके मालिक नीता और मुकेश अंबानी हैं। खिलाड़ियों की इस साल सितंबर में अगले तीन साल के लिए नीलामी होगी। यदि फ्रैंचाइजी और उसके प्रमुख क्रिकेटरों के बीच कोई समझौता नहीं होता तो वे नीलामी के लिए उपलब्ध रहेंगे।

बॉलिवुड से भी करीबी रिश्ता रखने वाले राय ने कहा कि वह सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और उनके परिवार से भी अपनी टीम के प्रचार से जुड़ने के लिए बात करने पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने शाहरुख खान, प्रीति जिंटा और शिल्पा शेट्टी के विभिन्न टीमों से जुड़े होने के बारे में कहा, 'कोई भी व्यक्ति ग्लैमर के तत्व को नहीं नकार सकता। इसलिए, इस तरह की गतिविधियों में ग्लैमर जोड़ा जाना चाहिए। इससे निश्चित तौर पर मदद मिलती है। मैंने अभी बच्चन परिवार बात नहीं की। मैं उनसे (अमिताभ) बात करूंगा।'

सहारा भारतीय क्रिकेट टीम का लंबे समय से स्पॉन्सर रहा है लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग से देर से जुड़ने के बारे में राय ने कहा कि इस टूर्नामेंट में किसी भी अन्य टूर्नामेंट की तुलना में लोगों का ध्यान ज्यादा खींचा है। यहां तक कि आईपीएल की तुलना में भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच की टीआरपी भी कम है।

आईपीएल के पहले दौर की बोली में भाग नहीं लेने के फैसले के बारे में उन्होंने कहा, 'हम बीसीसीआई के टीम प्रायोजक हैं, इसलिए भावनात्मक रूप में मैंने महसूस किया कि कि हम क्लब लेबल पर क्यों अपना लोगो लगाएं। यह भावनात्मक फैसला था। लेकिन अब स्थिति पूरी तरह बदल गई है। हमारा फैसला अब भावनाओं और भौतिकवाद का अच्छा समन्वय है। इसमें कमर्शल भी जुड़ा है।'
22 Mar 2010, 1942 hrs IST , भाषा
 

No comments:

Post a Comment